अभी के समय में लगभग हर दिन कोई न कोई स्मार्टफोन मार्केट में लांच हो रहे है इसी को देखते हुए LAVA ने भी अपने फोन Lava Bold N1 5G को कुछ अपडेट के साथ मार्केट में पेश कर दिया है इसमें 5000MAH की बड़ी बैटरी दी गयी है और इसका कीमत 12999 रूपये रखा गया है | आगे इसके बारे में बिस्तार से बताया गया है |
Lava Bold N1 5G डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन को बेहतरीन डिज़ाइन किया गया है इसमें बड़ा 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है, ये सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और गेमिंग को स्मूथ बनाता है। ये इसके डिज़ाइन को काफी प्रीमियम है
और इसमें पीछे की तरफ एक आकर्षित करने वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही, यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखता है। ये फोन लोगो को प्रभावित कर सकता है |

Lava Bold N1 5G परफॉरमेंस और प्रोसेसर
इस फोन में दिया गया प्रोसेसरइसको शानदार परफॉर्म कराता है इसमें Unisoc T765 ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और डेली टास्क को आसानी से हैंडल करता है।इसके साथ ही ये 4GB रैम (वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ) और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
वहीं यह फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 2 साल के मुख्य OS अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट की बात भी कहीं है | इसके साथ ही इसमें इसमें कई 5G बैंड्स का सपोर्ट और Wi-Fi, Bluetooth, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है,
जिससे बेहतर कन्नेक्टविटी मिल सके| इसके साथ ही इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिल जाता है |
कैमरा कैसा है ?
इस फोन का जितना कीमत है इसके रेंज में इस फोन के कैमेरे को बेहतरीन माना जा सकता है इसमें 13MP का AI रियर कैमरा है जो दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है।
खास बात यह है कि इस बजट में भी यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। और सेल्फी और वीडियोकालिंग के लिए फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी कैसा है ?
Lava Bold N1 5G में बैटरी को बड़ा दिया गया है जिससे इसमें लम्बे समय तक मूवी देखा जा सकता है या गेम खेला जा सकता है इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है,
जो एक बार फुल चार्ज करने पर सामान्य उपयोग में आराम से एक से डेढ़ दिन तक चल जाती है। बॉक्स में आपको 10W का चार्जर और Type-C केबल मिलती है।

कीमत कितना है ?
Lava Bold N1 5G इसके एक वेरिएंट को पिछले साल ही लांच कर दिया गया था और इसके एक वेरिएंट को अभी लांच किया गया है इसके हिसाब से इसका कीमत अलग अलग हो सकता है जो ₹7,499 से शुरू होकर 12,999 तक जा सकता है |
Disclaimer:Lava Bold N1 5G के बारे में जो भी लिखा गया है वो मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त जानकरी के आधार पर लिखा गया है ज्यादा जानकारी के कम्पनी के ऑफिसियल साइट पर विजिट करे |
FAQ
क्या Lava Bold N1 5G में 5G नेटवर्क काम करता है?
जी हाँ, यह एक 5G स्मार्टफोन है और भारत के सभी प्रमुख 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।
क्या यह फोन वाटरप्रूफ है?
यह पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं है, लेकिन इसे IP54 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है।
इस फोन में कौन सा प्रोसेसर है?
इसमें Unisoc T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
Read Also
Infinix GT 50 Pro लॉन्च: 6500mAh बैटरी और Dimensity 8400 के साथ गेमिंग का नया ‘किंग’, जानें कीमत!
Oppo Find X9 Ultra: 200MP कैमरा और 7050mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स









