Oppo लेके आया है Oppo A6s 5G स्मार्टफोन इस फोन को आज के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है इसमें 7000MAH की बड़ी बैटरी दी गयी है जो 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है इसके साथ ही इसमें 50MP का कैमरा देखने को मिल जाता है आगे इसके बारे में विस्तार से बताया गया है
क्या खास है Oppo A6s 5G में?
इस फोन में सबसे बड़ा हाइलाइट है 7000mAh की बैटरी। ह कंपनी का दावा है कि हेवी यूज (गेमिंग, वीडियो, सोशल मीडिया) में भी 1.5-2 दिन आसानी से निकल जाता है। साथ में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो 30-40 मिनट में काफी अच्छा चार्ज दे देती है। अगर आपका पुराना फोन शाम तक डिस्चार्ज हो जाता है, तो ये फोन आपको राहत देगा। इस फ़ोन की ये बैटरी छमता इसको औरो से अलग बनाती है
Oppo A6s 5G डिस्प्ले और डिज़ाइन
इस फोन में स्क्रीन है 6.75 इंच HD+ LCD (720 x 1570 pixels)। रेजोल्यूशन फुल HD नहीं है, लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिसकी वजह से स्क्रॉलिंग और एनीमेशन काफी स्मूद लगते हैं। पीक ब्राइटनेस 1125 nits तक जाती है, तो धूप में भी बाहर यूज करने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी।
डिज़ाइन की बात करें तो ये काफी प्रीमियम लगता है तो इसमें Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन में आता है। स्लिम बॉडी (8.6mm मोटाई) और अच्छा वजन बैलेंस (लगभग 212g) है। हाथ में पकड़ने में अच्छा फील देता है, फ्लैगशिप जैसा वाइब देता है।ये फ़ोन आपको बेहतर अनुभव दे सकता है|

परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशन
इस फोन के प्रोसेसर की बात की जाये तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 मिल जाता है ये 5G चिपसेट है, जो इस प्राइस रेंज में काफी बैलेंस्ड है। डेली यूज (WhatsApp, YouTube, Instagram, लाइट गेमिंग जैसे Free Fire, BGMI low-medium सेटिंग्स पर) में बिल्कुल स्मूद चलता है। कोई हैवी मल्टीटास्किंग या हाई ग्राफिक्स गेमिंग के लिए टॉप-क्लास नहीं, लेकिन 18-20 हजार में ये काफी ठीक है।
RAM + Storage: 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट उपलब्ध हैं। वर्चुअल RAM एक्सपैंड भी कर सकते हो।
इसमें ColorOS 15 based on Android 15 क्लीन इंटरफेस, कुछ अच्छे AI फीचर्स भी हैं।
Oppo A6s 5G कैमरा कैसा है?
यदि आप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक रखते है तो इस फोन के रियर में 50MP मुख्य कैमरा + 2MP (मोनोक्रोम/डेप्थ)। डे लाइट में फोटो काफी क्लियर और डिटेल्ड आती हैं, कलर नैचुरल रहते हैं।
नाइट मोड भी ठीक-ठाक है। फ्रंट कैमरा 5MP है, सेल्फी के लिए औसत, लेकिन सोशल मीडिया पोस्टिंग के लिए काम चलाऊ। अगर आप ज्यादा कैमरा फोकस्ड नहीं हो, तो ये निराश नहीं करेगा।
प्राइस और कहाँ से खरीदें?
यदि आप कम दाम में एक बैहतरीन फोन के तलाश में है जो अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग कीमत में आता है
4GB + 128GB → ₹18,999
6GB + 128GB → ₹20,999
अभी Amazon, Flipkart, Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बेनिफिट भी चल रहे होंगे, चेक कर लेना।
Oppo A6s 5G किसके लिए बेस्ट?
अगर आपका फोकस लंबी बैटरी लाइफ,स्मूद डिस्प्ले और अच्छा दिखने वाला डिज़ाइनरोज़ाना 5G यूज (कॉलेज, जॉब, सोशल मीडिया) तो Oppo A6s 5G एक बढ़िया चॉइस है। कैमरा या परफॉर्मेंस में अगर आप थोड़ा ज्यादा चाहते हो, तो 22-25 हजार तक के दूसरे ऑप्शन देख सकते हो। लेकिन बैटरी किंग बनने के मामले में ये अभी टॉप पर लग रहा है।

Disclaimer: Oppo A6s 5G के बारे में जो भी लिखा गया है वो मीडिया और सोशल मीडिया से लिया गया है ज्यादा जानकरी के लिए कम्पनी के ऑफिसियल साइट पर विजिट करे |
Read Also
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जानें कीमत और फीचर्स
Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च: MediaTek Dimensity 7400 Turbo और Android 16 के साथ दमदार परफॉर्मेंस।









