ADAS System आज के समय में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सबसे आधुनिक तकनीकों में से एक है। यह केवल एक फीचर नहीं, बल्कि एक सुरक्षा कवच है जो सड़क हादसों को रोकने में मदद करता है।इसमें सेंसर (Sensors), कैमरा (Cameras) और रडार (Radar) का उपयोग किया जाता है आगे इसके बारे में बिस्तार से बताया गया है |
ADAS System कैसे काम करता है?
आज के समय में जो भी गाड़ी मार्किट में आ रही है वो इस फीचर से लैश है इस फीचर से यात्राएं और आसान और सुरक्षित ही गयी है इस फीचर के मिलने के कारण लोग और अधिक गाड़िया खरीद रहे है ADAS तकनीक मुख्य रूप से तीन स्तंभों पर टिकी है|
Sensors & Radars: ये कार के चारों ओर “आँखों” की तरह काम करते हैं और दूसरी गाड़ियों या पैदल यात्रियों की दूरी मापते हैं।
Cameras: ये सड़क के संकेतों (Road Signs), लेन मार्किंग और ट्रैफिक लाइट को पहचानते हैं।
Software (AI): प्राप्त डेटा को प्रोसेस करके कार का कंप्यूटर तय करता है कि कब ब्रेक लगाना है या कब चेतावनी देनी है।
ADAS के मुख्य फीचर्स
ADAS को अलग-अलग लेवल्स (Level 0 से Level 5) में बांटा गया है। भारत में आमतौर पर Level 1 और Level 2 सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसके मुख्य फीचर्स नीचे दिए गए हैं
1. Adaptive Cruise Control (ACC)
यह सामान्य क्रूज कंट्रोल से अलग है। यह सामने वाली गाड़ी की गति के अनुसार आपकी कार की स्पीड को अपने आप कम या ज्यादा कर देता है।
2. Autonomous Emergency Braking (AEB)अगर कार के सामने अचानक कोई बाधा आती है और ड्राइवर ब्रेक नहीं लगाता, तो सिस्टम खुद ही इमरजेंसी ब्रेक लगा देता है।
3. Lane Keep Assist (LKA)
यदि कार गलती से अपनी लेन से बाहर जाने लगती है, तो यह सिस्टम स्टीयरिंग को हल्का सा मोड़कर कार को वापस लेन के बीच में ले आता है।
4. Blind Spot Detection
यह ड्राइवर को उन गाड़ियों के बारे में सचेत करता है जो साइड मिरर में दिखाई नहीं देतीं (ब्लाइंड स्पॉट में होती हैं)।
5. Forward Collision Warning (FCW)
सामने वाली गाड़ी से टकराने की संभावना होने पर यह जोर से आवाज़ (Beep) करके ड्राइवर को अलर्ट करता है।

ADAS System के फायदे
यह तकनीक सभी गाड़ी को अत्याधुनिक और एडवांस बना देती है इसके कई फायदे है यह दुर्घटनाओं की संख्या को काफी हद तक कम कर देता है।हाईवे पर लंबी यात्राओं के दौरान ड्राइवर की थकान कम होती है।कई देशों में तो ADAS वाली कारों के इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट भी मिलती है।
ADAS System चुनौतियां
जो भी तकनीक को यूज किया जाता है वो कई बार चुनौती लेके आती है इसी में एक यह भी तकनीक है इसमें भी काफी चुनौती है लेन मार्किंग का न होना या खराब होना।अचानक बीच में आने वाले जानवर या पैदल यात्री।इस तकनीक के कारण कार की कीमत काफी बढ़ जाती है।
Read Also









