Tvs जल्द ही अपना TVS iQube S करने जा रहा है इसमें 100 KM का रेंज मिल जाती है इसके साथ ही इसमें 3.4 kWh लिक्विड आयन बैटरी देखने को मिल सकता है इस गाड़ी को रोजमर्रा के जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है आगे इसके बारे में बिस्तार से बताया गया है |
TVS iQube S खसियत क्या है ?
इसमें 3.4 kWh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।
इसमें दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं Economy (ज्यादा रेंज के लिए) और Power (ज्यादा रफ्तार के लिए)। शहर की भागदौड़ और ट्रैफिक के बीच यह स्कूटर बेहद स्मूथ चलता है।
इस बाइक को लोगो की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है | स्कूटर में 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें आप अपना हेलमेट या छोटा-मोटा सामान आसानी से रख सकते हैं।
TVS iQube S फीचर्स कैसा है ?
इसमें काफी एडवांस फीचर दिया गया है इसमें 7-इंच का कलर TFT डिस्प्ले है। आप इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे आपको स्क्रीन पर ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन,कॉल और मैसेज अलर्ट म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते है
इस गाड़ी को और भी बेहतरीन फीचर्स से लैश किया गया है | सुरक्षा के लिए इसमें पार्क असिस्ट (Reverse Mode) दिया गया है, जो भारी ट्रैफिक या ढलान वाली जगह पर स्कूटर को पीछे करने में बहुत मदद करता है।

कीमत क्या है ?
TVS iQube S भारतीय बाजार में लगभग ₹1,45,000 से ₹1,55,000 (ऑन-रोड) की कीमत पर उपलब्ध है इसका यह कीमत कीमत आपके शहर और मिलने वाली सब्सिडी के आधार पर अलग हो सकती है।
इसको एक बार खरीदने के बाद बेहतरीन राइडिंग अनुभव मिलने वाला है | इसमें 4 कलर ऑप्सन दिए गए है जिसमे मरकरी ग्रे,मिंट ब्लू,लुसिड येलो और कॉपर ब्रोंज ग्लॉस दिया गया है |
इसका मुकाबला किससे है?
TVS iQube S का मुकाबला मुख्य रूप से Ola S1 Pro, Ather 450X और Bajaj Chetak से है। जहाँ ओला और एथर अपनी स्पीड और स्पोर्टी लुक के लिए जाने जाते हैं| वहीं TVS iQube S अपनी मजबूती, भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क और सरल राइडिंग अनुभव के लिए पसंद किया जाता है।
Disclaimer: TVS iQube S के बारे में जो भी बताया गया है वो मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर लिखा गया ज्यादा जानकरी के कम्पनी के ऑफिसियल साइट ओर विजिट कीजिये |
FAQ
TVS iQube S की एक बार फुल चार्ज करने पर रियल-वर्ल्ड रेंज क्या है?
वैसे तो इसकी IDC (Claimed) रेंज 145 किमी है, लेकिन असल सड़कों पर यह 100 से 110 किमी की रेंज (Eco Mode में) आसानी से दे देता है। 2026 के नए 4.7 kWh मॉडल में यह रेंज बढ़कर 175 किमी (IDC) तक पहुँच गई है।
TVS iQube S को फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है?
इसके 3.4 kWh मॉडल को 650W के पोर्टेबल चार्जर से 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे लगते हैं। वहीं नया 2026 मॉडल (4.7 kWh) 950W चार्जर के साथ 4 घंटे में 80% चार्ज हो जाता है।
क्या TVS iQube S की बैटरी पर वारंटी मिलती है?
हाँ, TVS इस पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की स्टैंडर्ड वारंटी देता है। इसमें बैटरी के साथ-साथ मोटर और कंट्रोलर भी कवर होते हैं।
TVS iQube S के स्मार्ट फीचर्स क्या हैं?
इसमें 7-इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें जॉयस्टिक कंट्रोल दिया गया है। इसके स्मार्ट फीचर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/मैसेज अलर्ट, रिवर्स पार्क असिस्ट (Park Assist), और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
Read Also
Bajaj Pulsar NS400Z: भारत में लॉन्च हुई नई 349cc इंजन वाली दमदार बाइक, जानें कीमत और फीचर्स









